{"_id":"607733208ebc3e8d1772369e","slug":"namankan-na-kerne-ki-dhamki-auraiya-news-knp623506459","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन न करने की धमकी देने पर चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन न करने की धमकी देने पर चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। ककराही में जिला पंचायत सदस्य की दावेदारी करने वाले युवक को गांव के ही लोगों ने नामांकन न करने की धमकी दी थी। सोशल मीडिया पर मामला आने पर पुलिस हरकत में आ गई। बुधवार को चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे राजू अली निवासी जमुही ककराही ने पुलिस को बताया कि गांव के नीरज ठाकुर व सोनू , अनुज ठाकुर और बंटी चुनाव न लड़ने की धमकी दे रहे थे। विरोध पर चारों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसी डर से वह मंगलवार को नामांकन नहीं करा सका और घर पर ही कैद रहा। उसने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। वह भाग्यनगर की द्वितीय सीट से दावेदार है। सोमवार रात दबंगों ने 50 साथियों के साथ घर पर जाकर गाली गलौज की और धमकाया था। थाना प्रभारी निरीक्षक राम सहाय पटेल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर नीरज ठाकुर का शांति भंग में चालान किया गया है।
तहरीर बदलवाने का लगाया आरोप
बुधवार को पीड़ित को पुलिस ने थाने बुलाकर तहरीर ली और रिपोर्ट दर्ज कर एक को शांतिभंग में जेल भेज दिया। थाने से लौटते ही पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाकर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने उसके आरोपों को नजर अंदाज किया है। थाना प्रभारी राम सहाय पटेल का कहना है कि तहरीर में कोई बदलाव नहीं कराया गया।