फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   nadi me duba youvak, maut

अन्हैया नदी में डूबकर युवक की मौत

Sat, 12 Sep 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
nadi me duba youvak, maut
फोटो12एयूआरपी 29- मृतक कृपाशंकर - फोटो : AURAIYA
अछल्दा (औरैया)। भैंस को नदी से बाहर निकालने के लिए नदी में उतरे युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई। गांव के लोगों ने नदी से युवक के शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी मृतक कृपाशंकर उर्फ संजय (35) व उसका भाई टिल्लू पुत्र छुन्नी दो बीघा खेत गांव वालों की बटाई पर लिए। जिसमें मृतक व उसका बड़ा भाई टिल्लू मिलकर उसमें खेती करते थे। शनिवार सुबह लगभग नौ बजे संजय गांव से आधा किलोमीटर दूर अन्हैया नदी के पास भैंस चराने के लिए निकल गया था। उसी दौरान भैंस चरते-चरते अन्हैया नदी में उतर गई। भैंस को पानी में जाते देख मौके पहुंचे संजय ने उसे नदी में उतरकर निकालने की कोशिश में गहराई में चला गया। संजय ने बचाने के लिए शोर मचाया। तभी पुल से गुजर रहे राहगीरों की उस पर नजर पड़ गई। इस पर राहगीरों ने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। आनन-फानन में पहुंचे गांव वाले उसे बचाने को नदी में उतरे लेकिन तब तक गहरे पानी में जाने के कारण संजय की मौत हो चुकी थी। इस पर गांव वालों ने संजय का शव पानी से बाहर निकाला। पत्नी नूतन का रो- रो कर बुरा हाल था। पांच साल की मासूम वैष्णवी को पता नहीं था कि उसके सिर से पिता का हमेशा के लिए साया उठ चुका है। युवक की मौत के बाद परिवार पर गहरा आर्थिक संकट आ गया है। गांव के लोगों ने प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।

फोटो12एयूआरपी 31- पति की मौत के बाद रोती-बिलखती पत्नी नूतन

फोटो12एयूआरपी 31- पति की मौत के बाद रोती-बिलखती पत्नी नूतन- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed