{"_id":"62152b8a89a77455a32d64a0","slug":"murder-report-filed-in-case-of-death-of-polling-worker-auraiya-news-knp6820476103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कर्मी की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कर्मी की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
अजीतमल। मतदान कर्मी की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के चाचा ने भतीजे की हत्या कर शव बंबे की पटरी पर फेंके जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शक के आधार कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मैनपुरी के रघुनाथपुर गांव निवासी दिनेश कुमार बिधूना तहसील क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 20 फरवरी को उसकी मतदान में ड्यूटी लगी थी। वह शनिवार को ड्यूटी पर अजीतमल तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हलौआ आया था। पीठासीन अधिकारी इमरान अंसारी से खाना खाकर आने की बात कहकर मतदान केंद्र से चला गया था।
रविवार दोपहर उसका शव बेरी कपडिय़ा गांव के पास बंबे की पटरी पर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में दिनेश की मौत का राज नहीं खुला था। उसका विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया था।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि चाचा अशोक कुमार ने भतीजे दिनेश की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। विसरा भी जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।