फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   murder case report filed against 3 accused

कोर्ट के आदेश पर तीन पर हत्या का मुकदमा

Sat, 14 Aug 2021 08:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
murder case report filed against 3 accused
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुरान निवासी युवक की हत्या के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुरान निवासी महेश ने बताया कि पुत्र कन्हैया (22) बहराइच में टिन शेड लगाने का काम करता था। वह गांव के लव शुक्ला, तेज सिंह और पवन निवासी शेरपुर कोठी जिला इटावा के साथ ठेकेदारी पर काम करता था। 27 मार्च 2021 को घर आया था। उसने बताया था कि ठेकेदारों पर उसका काफी पैसा बकाया है। जब उसने काम का पैसा मांगा तो कहासुनी हो गई। गांव आने पर ठेकेदारों ने आठ अप्रैल को कन्हैया को लव शुक्ला के घर पर बुलाया और रुपये देने की बात कहकर बहराइच ले गए।

15 अप्रैल को लव शुक्ला ने उसकी पुत्री को फोन करके कन्हैया का एक्सीडेंट होने की जानकारी दी। बहराइच पहुंचने पर पुत्र आईसीयू में भर्ती मिला और तीनों ठेकेदार वहां से भाग गए थे। दूसरे दिन ही पुत्र की मौत हो गई। पीड़ित पिता ने तीनों पर हत्या का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी थी। मामले में कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर लव शुक्ला, तेज सिंह व पवन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed