फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Murder accused arrested in police encounter, shot in leg

Auraiya News: पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी गिरफ्तार, पैर मे लगी गोली

Sun, 28 Sep 2025 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Murder accused arrested in police encounter, shot in leg
बिधूना। वाहन चेकिंग के दौरान रविवार भोर अछल्दा की अमेला पुलिया के पास पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अपराधी के पैर में गोली लगी है। आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी ने पांच दिन पहले बाइक सवार दो युवकों को गोली मारने की बात कुबूली है। वहीं, गोलीकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


फफूंद रोड स्थित अमेला पुलिया के पास रविवार रात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान फफूंद की ओर आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। भागने के चक्कर में उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस पास पहुंची तो आरोपी ने तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाएं पैर में गोली लग गई। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा व बिना नंबर की बाइक बरामद की है। घायल को पुलिस इलाज के लिए सीएचसी ले गई। अछल्दा के गांव गोतला निवासी सुखानी पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। यह थाने के टॉप-10 अपराधियों में एक है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने 24 सितंबर की रात गांव घसारा के पास घाटमपुर पुलिया पर बाइक सवार गांव हर नारायणपुर निवासी विपिन यादव व प्रशांत पर तमंचे से फायर कर दिया था। हाथ में गोली लगने से विपिन घायल हो गया था जबकि शिवा के सीने में गोली लगने उसकी मौत हो गई थी। शव दूसरे दिन घटनास्थल से करीब 10 मीटर दूर मिला था। गोलीकांड में शामिल रजनीश, रॉकी, राहुल, जयकेश, सुखदेव गौतम, बलवीर, कुलदीप की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही है।
विज्ञापन




अछल्दा का गोतला गांव हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस गांव के अपराधी लूट, हत्या, छिनैती सहित अन्य वारदातों में शामिल रहते हैं। तत्कालीन एसपी चारू निगम के कार्यकाल में इन अपराधियाें ने पुलिस के नाक में दम कर दिया था। पुलिस ने सख्ती दिखाई और कई को जेल भेजा। सख्ती होने पर कुछ नेताओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए विधानसभा में मुद्दा उठाया लेकिन हुआ कुछ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनपद में कोई भी बड़ा कांड हो उसमे अछल्दा थाना क्षेत्र के गोतला से लेकर अन्य गांव के अपराधी जरूर शामिल होते हैं। इनकी दहशत इतनी है कि इनके खिलाफ बोलने से हर कोई कतराता है। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार सुखानी ने पूछताछ में बताया कि फिरोजाबाद में पुलिस विभाग में तैनात चचेरा भाई कुलदीप उसकी कानून के साथ आर्थिक मदद भी करता है। बताया कि 24 सितंबर को रंजिश के चलते विपिन को मारने की साजिश दोस्तों के साथ मिलकर रची थी। विपिन कुमार गोली लगने से घायल हो गया था। वारदात के चश्मदीद शिवा को बदमाश घर से उठा लाए थे। उसकी गोली मारकर हत्या करने के बाद गांव घसारा बंबा पुलिया के पास धान के खेत में फेंक दिया था। आरोपी के अनुसार घटना में गांव नगला रामधन निवासी प्रदीप यादव उर्फ बबलू झबरा व गांव द्वारिका की मडैया निवासी अनुज यादव के शामिल होने की बात कबूली है। गिरफ्तारी के डर से अन्य आरोपी अलग-अलग ठिकानों के लिए भाग गए।
महिला ने ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न व गर्भपात के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। उसने मामा ससुर पर गलत नीयत से पकड़ने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न, गर्भपात कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 27 फरवरी वर्ष 2020 को इटावा थाना बकेवर के गांव शारदा पैलेस निवासी गोपाल स्वरूप के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से पति, ससुर राघवेंद्र, सास रेखा, देवर पार्थ, सदर कोतवाली के गांव दौलतपुर निवासी मामा राजीव उर्फ राजू पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। वर्ष 2021 में महिला ने बेटे को जन्म दिया। इसी वर्ष महिला फिर गर्भवती हो गई। उसने पति को तबीयत खराब होने की बात कही। इसपर पति ने पेट पर लात मार दी। 16 जुलाई की सुबह महिला छत पर कपड़े डालने गई तो मामा ससुर राजीव उर्फ राजू ने उसे पकड़ लिया जिससे उसका गर्भपात हो गया। किसी तरह वह छूटकर सास-ससुर व देवर को घटना की जानकारी दी। वो गाली-गलौज करने लगे। जानकारी मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed