फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   muradganj faffond road bad condition

मुरादगंज-फफूंद मार्ग क्षतिग्रस्त, लोग परेशान

Fri, 19 Feb 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
muradganj faffond road bad condition
जर्जर मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। - फोटो : AURAIYA
मुरादगंज। मुरादगंज-फफूंद मार्ग बदहाल होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सात किमी तक इस मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। दर्जनों गांवों के लोग यहां से होकर गुजरते हैं। उन्होंने मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मुरादगंज-फफूंद मार्ग मुरादगंज से ऊंचा पुल तक लगभग सात किमी तक खस्ताहाल है। इस मार्ग से ऊंचा, बेलझार, मिश्रीपुर, महाराजपुर, चपटा, नेभरपुर, पुरवा चंदेल समेत दर्जनों गांव जुड़े हैं। ये मार्ग फफूंद और दिबियापुर को भी जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है रोड पर हर समय लोड रहता है। इस पर गड्ढे ही गड्ढे दिखते हैं। राहगीरों को हमेशा हादसे का डर सताता है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताई समस्या
उत्तम कुमार शुक्ला ने कहा कि इस मार्ग से होकर दर्जनों गांवों के लोग सफर करते हैं। मार्ग पर गड्ढे होने से परेशानी होती है। जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अविनाश मिश्रा ने कहा कि मार्ग की हालत बेहद खराब है। गड्ढायुक्त मार्ग पर हादसे की आशंका रहती है। वाहन चलाने में परेशानी होती है। जल्द मार्ग की मरम्मत करानी चाहिए।
बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह तोमर ने कहा कि इस मार्ग से गुजरने से पूर्व सोचना पड़ता है। इसकी जल्द मरम्मत की जानी चाहिए।
अनिरुद्ध ने कहा कि सड़क खराब होने के कारण लोग घायल होते हैं। वाहनों की गति भी सीमित रखनी पड़ती है। समय भी ज्यादा लगता है। इससे परेशानी होती है।
बजट आते ही होगी मरम्मत
पीडब्ल्यूडी के जेई अमित शुक्ला ने बताया कि अभी बजट नहीं है। बजट आते ही मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed