{"_id":"5750798f4f1c1b6a791097fc","slug":"municipality-administered-by-dirt-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने दिलाई गंदगी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने दिलाई गंदगी से राहत
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
स्कूल के बाहर से निकलता पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कांशीराम कालोनी के आस पास पांच सालों से लोग सीवरयुक्त पानी की बदबू और सड़ांध से परेशान थे। पालिका प्रशासन ने इस नरक से कालोनी के लोगों को राहत मुहैया कराई है। कालोनी में भरे गंदे व मलयुक्त सीवर के पानी को नाला बनवाकर पास ही में अर्धनिर्मित सैंपवेल के कुएं में डलवा दिया गया। कालोनी में भरे गंदे पानी को धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। गंदा पानी हट जाने से परिसर में स्थित सरकारी स्कूल के बच्चों को भी राहत मिलेगी।
कानपुर रोड स्थित कांशीराम कालोनी में पिछले पांच सालों से भरे गंदे व मलयुक्त सीवर के पानी के कारण कालोनी के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर थे। कालोनी के लोगों ने कई बार लिखित व मौखिक शिकायत नगर पालिका से की थी। इसके बावजूद नतीजा ढांक के तीन पात ही रहा। आवास विकास ने नगर पालिका को कालोनी हस्तांतरित करने की बात कहते हुए शुरुआत में ही पल्ला झाड़ लिया था। वहीं पालिका प्रशासन के सामने शहर के गंदे पानी को बाहर निकालने के लिए कोई भी विकल्प नहीं दिखाई दे रहा था। इधर पालिका की ओर से शहर के जल भराव की समस्या को दूर कराने के लिए नालों के निर्माण कराए जा रहे हैं।
इन्हीं नालों से कालोनी के लोगों की भी समस्या को दूर किए जाने का काम किया गया। गुरुवार को कालोनी में भरे पानी को पास ही में अर्धनिर्मित पड़े सैंपवेल में नाले की मदद से पहुंचाया गया। इससे कालोनी परिसर अब धीरे-धीरे साफ होने लगा है। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने भरे गंदे पानी से उठ रही बदबू में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की समस्या भी अब दूर हो गई है।