{"_id":"684f0bcf8f5bd31b130e2aad","slug":"mud-spread-due-to-rain-from-dug-up-roads-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127409-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खुदी सड़कों से बारिश में फैला कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खुदी सड़कों से बारिश में फैला कीचड़
Sun, 15 Jun 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
बारिश से आबकारी कार्यालय मार्ग पर फैला कीचड़।
- फोटो : परिजन।
औरैया। सड़क की खोदाई कर छोड़ी गई मिट्टी से हल्की बरसात में कीचड़ फैल गया। इससे जिला आबकारी कार्यालय के रास्ते पर पानी भर गया और वहां पर कीचड़ की स्थिति बन गई। ऐसे में लोगों को पैदल निकलना मुश्किल है।
पुराने कलक्ट्रेट परिसर में जिला आबकारी अधिकारी व जिला पूर्ति कार्यालय के दफ्तर हैं। इसके अलावा यहां कांशीराम कॉलोनी भी बनी है। करीब 200 परिवार इन कॉलोनी के विभिन्न भूखंडों में निवास करते हैं। जिला पूर्ति कार्यालय होने से भी यहां सैकड़ों लोगों की प्रतिदिन आवाजाही होती है। साथ ही कॉलोनी के सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं।
करीब एक माह पहले यहां पाइप लाइन डालने को सड़क की खोदाई की गई थी। इससे बीती रात हुई तेज बारिश से जिला आबकारी अधिकारी के कार्यालय के सामने मुख्य गेट तक कीचड़ फैल गया। इससे यहां के लोगों को पैदल तक निकलना मुश्किल हो गया। मिट्टी चिकनी होने से वाहनों के पहिये भी फिसल रहे हैं। इससे कई बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैंं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि जबसे कलक्ट्रेट ककोर चला गया है। तब से यहां की व्यवस्थाएं भगवान भरोसे चल रही हैं। जिला स्तरीय दो दफ्तर होने के बावजूद यहां की सड़कों व सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।