{"_id":"57b9ecc04f1c1b8e63d4f31c","slug":"mother-india-s-tricolor-trip-gunje-jaykare","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे
अमर उजाला औरैया
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की तिरंगा यात्रा में मौजूद जिलाध्यक्ष रमेश दिवाकर, अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रविवार को भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लिए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। यात्रा ने करीब 130 किलोमीटर का सफर तय किया। यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ।
रविवार को निकाली गई भाजपा की तिरंगा यात्रा इटावा रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय से शुरू हुई। पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश दिवाकर ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय ध्वज देकर व तिरंगा को फहराते हुए रवाना किया। भाजपा नेता मन्नू तोमर के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों इटावा रोड, सुभाष चौराहे, दिबियापुर रोड ककोर होते हुए दिबियापुर पहुंची। इसके बाद यात्रा दिबियापुर से बैसुंधरा, फफूंद, अछल्दा, रजुआमऊ, हरचंदपुर आदि कई स्थानों से होते हुए वापस औरैया पार्टी कार्यालय पहुंची। इस दौरान यात्रा ने करीब 130 किलोमीटर का फासला तय किया। यात्रा में दो सौ से अधिक दो पहिया और 55 चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने हिस्सा लिया।
यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री अमर चंद्र राठौर, रजत मिश्रा, आशीष चौबे, विजय दीक्षित, सत्यम त्रिपाठी, हीरू, हेमू चौबे, राहुल शुक्ला, गिरीश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, हरीश दुबे, मन्नू तोमर, विशाल शुक्ला, मोनू चौहान, ऋषि कुशवाहा, अनूप सिंह, अंकित चतुर्वेदी, निखिल चौहान, राजू ठाकुर, विमल अवस्थी, लव शुक्ला, मुलायम पाल, गिरेंद्र सेंगर, राम कुमार शर्मा, विजय सिंह कुशवाहा, रमन प्रजापति, अंकित दत्त चतुर्वेदी, कल्लू सविता, रोहित अवस्थी, अरुण शर्मा, अंकुर तिवारी, अवनीश त्रिपाठी, आशाराम राजपूत, महेंद्र दुबे, मोहम्मद हनीफ, अभिलाष राजपूत समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।