{"_id":"68a0d259c7a893f41b0ad074","slug":"mother-in-law-father-in-law-and-husband-jailed-for-womans-death-auraiya-news-c-211-1-aur1007-130180-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: महिला की मौत पर सास-ससुर व पति को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: महिला की मौत पर सास-ससुर व पति को जेल
विज्ञापन
फफूंद। देविन पुरवा गांव में गुरुवार की शाम एक महिला की मौत हो गई। महिला के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी सास, ससुर और पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बिधूना कोतवाली के गांव बराहार निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया कि वर्ष 2022 में अपनी पुत्री सीमा की शादी फफूंद के गांव देविन पुरवा निवासी विनोद राजपूत के पुत्र नीरज के साथ की थी।
बीते गुरुवार को सीमा घर के कमरे में लगे पंखे में साड़ी के फंदे से लटकी मिली थी। घटना के बाद से सास-ससुर मौके से फरार हो गए थे। जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
पिता ने ससुरालीजनों पर पुत्री को मार डालने का आरोप लगाते हुए सास मिथलेश कुमारी, ससुर विनोद कुमार और पति नीरज समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई थी।
शनिवार को इलाके में गश्त कर रहे दरोगा तेजबहादुर सिंह ने कोठीपुर बंबा के पास से सास, ससुर व पति को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।