{"_id":"69fe2f439bad397f840d5a64","slug":"mother-and-childs-life-saved-in-chc-auraiya-news-c-211-1-aur1008-144498-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सीएचसी में बचाई जच्चा-बच्चा की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सीएचसी में बचाई जच्चा-बच्चा की जान
Sat, 09 May 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 09 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो-25-सीजेरियन प्रसव कराती डॉक्टरों की टीम।संवाद
अजीतमल। सीएचसी में बृहस्पतिवार को डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल सीजेरियन प्रसव सफलतापूर्वक करवाया।
डॉक्टरों को महिला की जांच के दौरान पता चला कि गर्भ में शिशु के गले में नाल के चार फंदे पड़े हुए हैं। मूक-बधिर गर्भवती का यह हाई रिस्क ऑपरेशन सामान्य तौर पर मेडिकल कॉलेज में किया जाता है लेकिन सीएचसी की टीम ने मां और नवजात दोनों की जान बचा ली।
सर्जरी का नेतृत्व सर्जन डॉ. आरके गुप्ता ने किया। एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. सुरेंद्र जौहरी ने संभाली। ऑपरेशन के दौरान सरलेश, अनिल गौतम समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। पूरी टीम ने बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए सफल ऑपरेशन किया।
प्रभारी ने बताया कि सीएमओ डॉ. एसके सिंह व सीएमएस डॉ. अशोक राय बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद टीमवर्क से जटिल सर्जरी को सफल बनाया गया।