फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mosquito stings, danger of infection too...

Auraiya News: मच्छरों का डंक, संक्रमण का भी संकट...

Sat, 30 Sep 2023 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mosquito stings, danger of infection too...
औरैया। उमस भरी गर्मी के बीच शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गंदे पानी के जलभराव से पनपी गंदगी जनमानस के लिए खतरे की घंटी बनी हुई है। जिले में डेंगू व मलेरिया से ग्रसित लोगों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, लेकिन गंदगी से निजात दिलाने का प्रयास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

यही वजह है कि दो माह के अंदर जिले में डेंगू से ग्रसित मरीजों की संख्या 40 के पार पहुंच चुकी है। मलेरिया के मरीज तो 100 से ज्यादा पाए गए हैं। एलाइजा जांच में यह पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बुखार से ग्रसित कई मरीज तो अन्य शहरों में निजी उपचार करा रहे हैं। जिनका डाटा सरकारी कागजों में नहीं है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में गंदगी पैर पसारे हुए है, लेकिन सरकारी तंत्र का इस ओर ध्यान ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम यह है कि रोजाना डेंगू के एक दो मरीज निकल रहे हैं। एंटी लार्वा का छिड़काव जारी है। सफाई भी हो रही है, इसके बाद भी जलभराव के चलते गंदगी का अंबार है। मच्छर के डंक से लोग बीमार हो रहे हैं। जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग व निकायों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सफाई तंत्र ने बुनियादी जतन धरातल पर नहीं किए हैं। गंदगी के चलते मच्छरों के साथ संक्रामक बीमारियों की दोहरी मार संबंधित आबादी को भुगतनी पड़ सकती है।
दयालपुर में 10 दिनों से गलियों में गंदा पानी भरा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद यहां का तालाब गंदगी से पट गया। आलम यह है कि लोगों को गंदे पानी के बीच से निकलना पड़ रहा है। शुक्रवार को महिलाओं ने नगर पालिका में जाकर नाराजगी भी जताई। मच्छरों का प्रकोप होने के साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा भी यहां की आबादी पर मड़रा रहा है।
सहायल गांव में पिछले तीन सालों से थाना रोड पर जलनिकासी व्यवस्था ठीक न होने की वजह से गंदा पानी भरा रहता है। यहां पर पूरे दिन लोगों का आवागमन गंदे पानी के बीच से होता है। मच्छरों का प्रकोप इस कदर हावी है कि लोग बिना मच्छरदानी के सो नहीं पाते। कई घरों में लोग बुखार से ग्रसित हैं। यहां पर दो दिन पहले फॉगिंग कराई गई थी। जलभराव की समस्या को लेकर कोई ठोस कवायद नहीं की जा सकी है।
गंदगी व जलभराव को लेकर सभी निकायों व ब्लॉक के अधिकारियों को सजग किया गया है। विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए कहा गया है। यदि कहीं समस्या विकराल है तो उसके लिए अलग से काम कराने का प्रावधान भी किया गया है।
यदि इसके बाद भी जलभराव व गंदगी को लेकर काम नहीं कराया जा रहा है तो यह लापरवाही है। शिकायतें संज्ञान में आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -अनिल कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी

रोस्टर के तहत एंटी लार्वा व मैलाथीन का छिड़काव कराया जा रहा है। फॉगिंग भी कराई जा रही है। गंदगी को लेकर निकाय व ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मियों को सजग किया जा रहा है। खासकर डेंगू व मलेरिया के जहां मरीज निकल रहे हैं, वहां ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। -सरफराज आलम अंसारी, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed