फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   More than 5000 families of 12 revenue villages affected by floods

Auraiya News: 12 राजस्व गांवों के 5000 से ज्यादा परिवार बाढ़ से प्रभावित

Tue, 05 Aug 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 05 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
More than 5000 families of 12 revenue villages affected by floods
बाढ़ पीड़ित लोगों को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : बाढ़ पीड़ित लोगों को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
औरैया। बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यमुना नदी में बाढ़ के कारण जिले के 12 राजस्व गांवों में 5000 से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं। सीएम ने संबोधन से पहले इसका हवाई सर्वे करते हुए जायजा भी लिया था।
विज्ञापन

वह ककोर मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री किटों के वितरण के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि राजस्थान में चंबल नदी के धौलपुर आदि से जल छोड़ने के कारण बाढ़ की यह स्थिति पैदा हुई है। इससे आगरा, इटावा का आंशिक क्षेत्र, औरैया, जालौन समेत यमुना जी के तटवर्ती क्षेत्रों में ऐसे हालात हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ''एक पेड़ मां के नाम'' के तहत कलक्ट्रेट परिसर में अशोक का पौधा भी रोपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग घरों में सुरक्षित रह सकते हैं, उन्हें सूखा राहत किट भी उपलब्ध कराई गई है। किट में 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 10 किलो आलू, दो किलो दाल, एक किलो तेल, नमक, मसाले, डिग्निटी किट, बरसाती आदि उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, मद्य निषेध परिषद के उपाध्यक्ष बृजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिला प्रभारी आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
सीएम आवास योजना के तहत सर्टिफिकेट दिया
मुख्यमंत्री ने औरैया के अस्ता मुस्तकिल के सुभाष चंद्र व देवीदयाल, अजीतमल तहसील के फरिहा गांव के सुधी सिंह, जगत नारायण को कृषि अनुदान का चेक दिया गया।
दैवीय आपदा से प्रभावित चपटा गांव की शशि देवी, लक्ष्मी देवी, सैदपुर की प्रियंका देवी, क्योंटरा की रोली देवी के पति विनोद व शिवप्रकाश को सीएम आवास योजना के तहत सर्टिफिकेट दिया गया।

सीएम ने भरसेन गांव के सत्तार अली के निधन पर उनकी पत्नी सितारा बानो, गांव सलैया की भीखा देवी के निधन पर उनके पति मुन्नीलाल व जयकरन का पूर्वा गांव की शिखा की मां सुधा को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed