फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Moped rider dies, companion injured in collision with pickup

Auraiya News: पिकअप की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, साथी घायल

Sat, 08 Feb 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 08 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Moped rider dies, companion injured in collision with pickup
मृतक आशीष की फाइल फोटो। - फोटो : मृतक आशीष की फाइल फोटो।
दिबियापुर (औरैया)। कस्बे के सहायल रोड पर मोपेड सवार दो युवकों को पिकअप ने शनिवार तड़के टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाया।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मैनपुरी निवासी आशीष (22) पुत्र रामलखन शनिवार की सुबह मौसी की शादी समारोह में शामिल होने अबावर गांव आया था। अपने साथी विशाल के साथ वह मोपेड से दिबियापुर बाजार जा रहा था।
विज्ञापन

सहायल रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में आशीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। साथी विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता रामलखन ने बताया कि आशीष अपनी मौसी की शादी में आया था।

पिकअप की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द ही पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed