{"_id":"6862d770c9b4f97c9b0719b0","slug":"moong-worth-rs-16-lakh-was-sent-to-delhi-driver-and-loader-missing-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1169527-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 16 लाख रुपये की मूंग दिल्ली भेजी थी, लोडर समेत चालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 16 लाख रुपये की मूंग दिल्ली भेजी थी, लोडर समेत चालक लापता
Mon, 30 Jun 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
औरैया। एरवाकटरा के फर्म संचालक ने 16.86 लाख कीमत की मूंग से भरा लोडर दिल्ली भेजा था। लोडर के दिल्ली नहीं पहुंचने पर व्यापारी ने चालक से संपर्क किया तो उसका फोन बंद मिला।
लोडर समेत चालक के लापता होने के बाद फर्म संचालक ने ट्रांसपोर्टर व चालक के खिलाफ एरवाकटरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एरवाकटरा निवासी फर्म संचालक दुर्गेश कुमार ने सोमवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जून को उन्होंने अपनी फर्म से 378 बोरी मूंग, जिसकी कीमत 16 लाख 86 हजार रुपये है।
बताया कि उन्होंने हरियाणा नंबर के लोडर से आरजी पल्सेस नरेला दिल्ली के लिए भेजी थी। 29 जून तक माल लेकर चालक दिल्ली नहीं पहुंचा। अब उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन
लोडर एसएस ब्रदर्स एंड कमीशन एजेंट आगरा रोड मैनपुरी ने माल लोड करने के लिए भेजा था। ट्रांसपोर्ट कंपनी से संपर्क करने पर कुछ भी पता नहीं चल रहा है। पीड़ित ने ट्रांसपोर्ट व लोडर चालक द्वारा मिलकर माल गबन करने का संदेह जताया है।
एरवाकटरा थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि मामले में आपराधिक विश्वासघात की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना उपनिरीक्षक प्रदीप अवस्थी कर रहे हैं।