फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Moong-Urad crop harvested in rain-soaked fields

Auraiya News: बारिश से भीगी खेतों में कटी मूंग-उड़द की फसल

Sun, 15 Jun 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 15 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Moong-Urad crop harvested in rain-soaked fields
खेत में कटी लगी उड़द की फसल। - फोटो : खेत में कटी लगी उड़द की फसल।
औरैया/बिधूना। बीते शनिवार की शाम से लेकर रात तक दो बार आई तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई। इससे खेतों में कटी पड़ी मूंग और उड़द की फसल भीग गई। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसान फसलें सुखाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जनपद में बड़ी संख्या में काश्तकार मंगू और उड़द की फसल का उत्पादन करते हैं। इस बार भी विभिन्न क्षेत्रों में किसानों ने अपने खेतों में उड़द और मूंग की फसल उगाई थी। दोनों फसलों के पकने के बाद किसान उनकी कटाई कर उसे घरों तक पहुंचाने में जुटे थे। कुछ किसानों ने अपनी फसलों को काटकर उसे सुरक्षित घर पहुंचा दिया था, तो कुछ किसानों की कटी मूंग और उड़द की फसल खेतों में पड़ी थी।
विज्ञापन

शनिवार रात को आई तेज आंधी व बारिश ने उसकी फसलों को नुकसान पहुंचा। बारिश होने से खेतों में फसल भीगकर खराब हो गई। किसान सिंकू सिंह, स्वामीशरण, राजीव, कुंवर पाल आदि ने कहा कि बारिश से मूंग की फसल भीग गई है। अब फसल को सुखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed