फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Monu had the title of Healthy Baby

मोनू को मिला हेल्दी बेबी का खिताब

Sun, 24 Jan 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 24 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Monu had the title of Healthy Baby
महोत्सव पंडाल में रविवार को बेबी हेल्थ शो का आयोजन किया गया। इस शो में अपनी मांओं के साथ हिस्सा लेने वाले बच्चों में शहर के मोनू को हेल्दी बेबी का खिताब प्रदान किया गया। वहीं तीन विधाओं में विभाजित इस शो में दो अन्य बच्चों को भी विजेता घोषित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डाक्टरों ने शिशुओं के खान-पान के साथ उनके सेहतमंद रहने की जानकारी दी।
विज्ञापन


डीसीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने साल 2016 को मातृ-शिशु स्वास्थ्य साल घोषित किया है। इस क्रम में हम 27 जनवरी से जिले भर में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सप्ताह मनाने जा रहें हैं। उन्होंने सप्ताह के तहत गर्भवती महिलाओं और उनके सुरक्षित प्रसव को लेकर जानकारी दी। निर्णायक की भूमिका में रहे बाल रोग विशेषज्ञ डा. अरुण तिवारी ने कहा कि निरंतर प्रयास के बावजूद शिशु मृत्युदर के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। उन्होंने गर्भस्थ शिशु से लेकर जन्म के बाद तक लगाए जाने वाले टीकों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


वहीं बेबी हेल्थ शो को 0-6 माह, 7 माह से एक साल और एक से तीन साल उम्र की श्रेणियों में बांटा गया। शिशुओं का वजन और उनकी सेहत का परीक्षण करने के बाद निर्णायक मंडल  ने 0 से 6 माह वर्ग में शहर के मोेनू पुत्र रामगोविंद को प्रथम, कुमकुम पुत्री अमित को द्वितीय व आर्यन पुत्र प्रवीन को तृतीय विजेता घोषित किया। वहीं सात माह से एक साल वर्ग में आर्यनवी पुत्री भानुप्रताप को प्रथम, शुभ पुत्र अमित को द्वितीय व शौर्य पुत्र संदीप कुमार को तृतीय विजेता घोषित किया गया। इसी क्रम में एक से तीन साल की उम्र के बच्चों के वर्ग की प्रतियोगिता में गुनगुन पुत्री पूरन सिंह को पहला, प्रिंस पुत्र अंकित को दूसरा तथा वंदना पुत्री अमित को तीसरा स्थान दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed