{"_id":"63124bb977fcfe13647305f2","slug":"molestation-of-a-girl-by-entering-the-house-report-on-one-auraiya-news-knp7160654138","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, एक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, एक पर रिपोर्ट
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि पक्का तालाब निवासी डेनी उर्फ सौरभ वर्मा उसे रास्ते में आते-जाते अक्सर छेड़छाड़ करता रहता है। डर की वजह से उसने यह बात अपने घर वालों को आज तक नहीं बताई। एक सितंबर को वह अपने घर में अकेली थी। पिता दुकान और मां काम से बाहर गई थी।
शाम लगभग साढ़े आठ बजे डेनी उर्फ सौरभ वर्मा घर में घुस आया। आरोप है कि उसने गलत नियत से पकड़ कर छेड़खानी करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर मोहल्ले वाले दौड़े तो आरोपी उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)