फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Model village Budhadana received the gift of cooperative society

Auraiya News: आदर्श गांव बूढ़ादाना को मिली सहकारी समिति की सौगात

Wed, 06 Aug 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Model village Budhadana received the gift of cooperative society
-किसानों को खाद के लिए नहीं लगानी होगी लंबी दौड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। आदर्श गांव बूढ़ादाना में सहकारी समिति की सौगात मिली। जल्द ही गांव में समिति का गोदाम निर्माण शुरू होगा। इससे आसपास गांव के लोगों को खाद, बीज आदि के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। ये सुविधा उन्हें अब गांव में ही मिलेगी।
भाग्य नगर ब्लाॅक के गांव बूढ़ादाना व आसपास के लोगों को फिलहाल आठ किमी नया का पुरवा व छह किमी ककोर जाना पड़ता था। समस्या को लेकर प्रधान मोहित सिंह व गांव के लोगों ने गोदाम बनाने के लिए डीएम के माध्यम से विभाग से मांग की थी।
विज्ञापन

एआर कोआपरेटिव संजीव कुमार गौतम ने बताया कि प्रधान व गांव के लोगों की मांग पर संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक द्वारा मांग पूरी कर दी गई है। अभी जिले में कुल 83 समितियां संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूढ़ादाना में काम होने के बाद समितियों की संख्या 84 हो जाएगी। इसके अलावा भाग्यनगर के गांव मेहतेपुर में समिति के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जल्द वहां का भी प्रस्ताव पास कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed