{"_id":"683362b34c44a2aa58029501","slug":"model-exhibition-in-ajitmal-on-july-26-auraiya-news-c-211-1-aur1008-126479-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अजीतमल में मॉडल प्रदर्शनी 26 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अजीतमल में मॉडल प्रदर्शनी 26 जुलाई को
Mon, 26 May 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 26 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की जिलास्तरीय मॉडल प्रदर्शनी 26 जुलाई को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में आयोजित होगी। इसमें 110 चयनित छात्र-छात्राएं अपने नवाचारी विचारों पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे।
नोडल अधिकारी रामेन्द्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित योजना के तहत सत्र 2023-24 से 34 तथा सत्र 2024-25 से 76 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
सरकार द्वारा इन विद्यार्थियों को मॉडल निर्माण को 10 हजार की धनराशि बैंक खातों में भेजी गई है। यदि किसी विद्यार्थी को यह राशि प्राप्त नहीं हुई है, तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को बैंक के विवरण सहित जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने प्रधानाध्यापकों व एसआरजी को चयनित विद्यार्थियों को उनके आइडिया के अनुरूप मॉडल तैयार कराने में सहयोग देने का निर्देश दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक जीएस राजपूत ने सभी विद्यालयों से शत-प्रतिशत प्रतिभागिता कर मॉडल निर्माण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। मॉडल प्रदर्शनी 26 जुलाई को अजीतमल में लगेगी।