फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   model Booth in election

समारोह स्थल से कम नहीं होंगे मॉडल बूथ

Sat, 18 Feb 2017 10:56 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sat, 18 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
model Booth in election
अछल्दा में बना आयोग का मॉडल बूथ - फोटो : अमर उजाला
अगर आप वोट डालने जा रहे हैं और बूथ पर शादी समारोह जैसी सजावट हो तो चौकिएगा नही। आयोग ने इस बार हर विधानसभा में दो दो मॉडल बूथ बनाएं हैं। यहां पर सेल्फी लेने की भी अलग जगह बनाई गई है।
विज्ञापन


मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आयोग ने प्रत्येक विधानसभा स्तर पर दो-दो मॉडल बूथ बनाने का निर्णय लिया था। इसमें जिला प्रशासन अपने हिसाब से कुछ संख्या और बढ़ा सकता है। इन बूथों पर टेंट और साज सज्जा होगी। इसके अलावा आगे एक गेट बनाया जाएगा जिसमें मतदान करने की अपील लिखी है। मतदान बूथ पर जाते ही मतदाता मित्र आपका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


आपको आपके कक्ष तक पहुंचाएंगे। दिबियापुर विधानसभा में अछल्दा के प्राथामिक विद्यालय के बूथ को मॉडल बनाया गया है। इस केंद्र को नगर पंचायत अछल्दा के अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार ने दुल्हन की तरह सजाया है। मतदाताओं व मतदान कर्मचारियो के लिए पानी, बिजली, बैठने के लिए व शौच संबंधी बेहतर सुबिधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।  डीएम के बाला जी ने बताया कि छह मतदान केंद्र मॉडल बूथ बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर रात में और बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed