फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mockdrill: Mockdrill made us feel the Indo-Pak war of 1971

मॉकड्रिल : मॉकड्रिल ने कराया 1971 के भारत-पाक युद्ध का एहसास

Wed, 07 May 2025 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mockdrill: Mockdrill made us feel the Indo-Pak war of 1971
औरैया। जिले के पुलिस व प्रशासन की ओर से बुधवार को स्कूलों से लेकर शहर कस्बों व गांवों में मॉकड्रिल व ब्लैक आउट को लेकर सजग किया गया।
विज्ञापन

जगह-जगह पैदल गश्त व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। इसकी जानकारी जैसे ही बूढ़े बुजुर्गों को लगी तो उनकी जुबां पर 1971 के भारत-पाक युद्ध की यादें उभर आईं। बुजुर्ग बोले कि भारत-पाक के बीच तनाव के उस दौर में शाम छह बजते ही शहर कस्बे की बिजली गुल हो जाती थी। अंधेरा छा जाता था। लोग टॉर्च जलाने से भी किनारा करते थे। मकसद बस एक था कि दुश्मन देश को रिहायसी क्षेत्र की भनक न लगे।
------------
शहर के मोहल्ला तिलकनगर निवासी महेश दत्त बताते हैं कि 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान सभी का खून खौला था। सेना बॉर्डर पर थी। शहर कस्बा में हवाई हमले की संभावना को लेकर ब्लैक आउट लागू कर दिया गया था। ऐसे में शाम छह बजते ही लाइटें बंद कर दी जाती थीं। रेडियो पर महज युद्ध से जुड़ी जानकारी कमरे में दुबककर सुना करते थे। लोगों को उस दौर में भी आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया था।
विज्ञापन

------------
शहर के लेडीज मार्केट निवासी कैलाश चंद्र ने बताया कि उन दिनों वह युवा थे। शहर का अच्छा खासा बाजार भी था, लेकिन शाम छह बजते ही बाजार बंद हो जाता था। दिन में ही लोग खरीदारी करते थे। शाम को सभी लोग घर में समय से खाना-पीना करने के बाद सो जाते थे। पुलिस भी गली मोहल्लों में घूमकर लोगों को जागरूक करती थी। सायरन बजते थे। आज एक बार फिर से उसी दौर की यादें मॉकड्रिल से ताजा हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed