फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mock drill: Gas leakage in NTPC, stampede, siren sounded... fire brigade and ambulance arrived in two minutes

मॉकड्रिल : एनटीपीसी में गैस रिसाव, मची भगदड़, बजा सायरन... दो मिनट में पहुंची दमकल-एंबुलेंस

Wed, 07 May 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mock drill: Gas leakage in NTPC, stampede, siren sounded... fire brigade and ambulance arrived in two minutes
औरैया। एनटीपीसी दिबियापुर-औरैया में बुधवार दोपहर 12:02 मिनट हुए थे। वहां पर अफसर और कार्मिक अपने कामकाज में मशगूल थे।
विज्ञापन

तभी अचानक सायरन बजता है। सायरन की गूंज से कामकाज को छोड़कर अफसर-कार्मिक इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच सायरन बजाते ही पहले दमकल तो उसके पीछे एंबुलेंस पहुंच गई। इन वाहनों को पहुंचने में महज दो मिनट लगे। इसके बाद दमकल कर्मी पानी की बौछार कर गैस रिसाव को नियंत्रित करने में जुट जाते हैं। ये देखकर आसपास के लोग भौचक रह जाते हैं।
शुरुआती दौर में तो उनको कुछ समझ में नहीं आता, लेकिन मालूमात करने पर पता चला कि एकाएक नेफ्ता गैस व रासायनिक गैस टैंकर में रिसाव हो गया था। इस आपदा से निपटने के लिए इन टीमों का पूर्वाभ्यास था, जिसका ये नतीजा रहा। पाक और भारत के बीच युद्ध की संभावना देखते हुए सरकारी मशीनरी अलर्ट हो गई थी। इस दैवी आपदा से निपटने के लिए टीमों ने रिहर्सल भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिजित आर शंकर की अगुवाई में दमकल, स्वास्थ्य विभाग, सीआईएसएफ, गेल पाता प्लांट, गेल इंडिया लिमिटेड पाता एवं एनटीपीसी दिबियापुर आदि टीमें पहुंच गई थीं। ठीक 12:02 मिनट पर एनटीपीसी में नेफ्ता गैस टैंकर व रासायनिक गैस टैंकर से रिसाव होने की सूचना मिलती है। भनक लगते ही सायरन बज उठता है। सायरन की आवाज सुनकर अफसर-कर्मचारी कामकाज छोड़कर खुद को बचाने में जुट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महज दो मिनट में गेल पाता प्लांट से आग बुझाने की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। इसके बाद एनटीपीसी से भी दमकल की गाड़ियां भी पहुंचकर आग बुझाने में जुट जाती हैं। पानी की बौछार कर व फोम का प्रयोग आग पर काबू पाते हैं। इसके बाद टैंकरों पर लीक अरेस्टिंग किट का प्रयोग कर रिसाव को सफलतापूर्वक रोका गया। इसी बीच एंबुलेंस भी पहुंच जाती है। इस दौरान घायल हुए कुछ लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जाता है। इस मॉकड्रिल में गेल इंडिया लिमिटेड पाता, जिला प्रशासन, डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस ग्रुप, एसडीआरएफ एवं म्यूचुअल एंड पार्टनर के सैंकड़ो कर्मियों ने भाग लिया।
-------------
म्यूचुअल में अफसरों ने साझा किए अनुभव
मॉकड्रिल के बाद गेल में आयोजित बैठक में विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और बेहतर कार्य के लिए सुझाव भी दिए। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे कार्यों में आपसी समन्वय का महत्व बढ़ जाता है, जिसका परिणाम भी बेहतर होता है।

--------------
गेल प्लांट का डीएम ने किया मुआयना
जिलाधिकारी ने गेल पाता प्लांट का भ्रमण किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्थाएं देखीं। मॉकड्रिल में एडीएम महेंद्र पाल सिंह, एडीएम न्यायिक नीरज प्रसाद, सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार, गेल पाता के कार्यकारी निदेशक, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह, फायर सर्विस औरैया आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed