{"_id":"58051ce54f1c1bac2d7030df","slug":"mobile-vatnery-van-for-animals-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में जाकर पशुओं का इलाज करेगी मोबाइल वैटनरी वैन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में जाकर पशुओं का इलाज करेगी मोबाइल वैटनरी वैन
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
भैंस का इलाज करते चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुओं में गंभीर बीमारी जैसे खुरपका और मुंहपका के टीकाकरण के साथ बांझपन के इलाज के लिए पशु पालकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। एक सूचना पर ब्लॉक स्तरीय पशु चिकित्सालय से तत्काल सचल पशु चिकित्सा दल रवाना होकर पशुओं का इलाज करेगा।
शासन स्तर से जिले के सात ब्लॉकों को मोबाइल वेटनरी वैन मुहैया होते ही सचल पशु चिकित्सा दल गांव-गांव भ्रमण कर पशुओं का इलाज व उपचार शुरू कर देगा। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा सचल दल में एक चिकित्सक के नेतृत्व में कुल पांच कर्मचारी होंगे। पशुओं के बीमार होने की सूचना पर तत्काल मोबाइल वैन से सचल दल पहुंच कर इलाज करेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पशु बाहुल्य क्षेत्रों में कैंप आयोजित कर टीम टीकाकरण अभियान चलाएगी। इसके अलावा अतिरिक्त समय मिलने पर यह टीम जिले की मवेशी बाजारों में मौजूद रहेगी। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि माह के अंत तक शासन स्तर से मोबाइल वैन विभाग को मुहैया करा दी जाएगी। मोबाइल वैन में विशेष वैक्सीन रखने के लिए कोल्ड चैन की व्यवस्था है। जिससे वैक्सीनों के खराब होने का खतरा नहीं रहेगा।
उपकेंद्र में देनी होगी सूचना
गांव में फैली बीमारियों की सूचना ग्रामीणों को नजदीकी उपकेंद्र को देनी होगी। उपकेंद्र सूचना ब्लॉक के पशु अस्पताल को सूचना देगा। वहां से मोबाइल वैटनरी टीम संबधित गांव में जाकर पशुओं का इलाज करेगी।