फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   mobile food van

औरैयाः खाद्य विभाग की ओर से फूड वैन के माध्यम से कारोबारियों को बताए गए शुद्धता जांचने के गुर

Thu, 20 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
mobile food van
फूड वैन के माध्यम से कारोबारियों को खाद्य पदार्थ की शुद्धता जांचने के गुर बताते अधिकारी - फोटो : AURAIYA
औरैया। खाद्य विभाग की ओर से जिले भर में तीन दिन के लिए फूड वैन के माध्यम से खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थ की शुद्धता जांचने के गुर बताए गए। पहले दिन ककोर मुख्यालय व शहर में प्रदर्शनी परिसर में पहुंचे खाद्य अधिकारियों ने खाद्य विक्रेताओं की दुकानों से 14 नमूने लिए। मौके पर जांच कर अपनी रिपोर्ट दी। जिसमें चार नमूने फेल पाए गए। दूसरे दिन शुक्रवार को दिबियापुर व सहार में फूड वैन से खाद्य कारोबारियों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के अभिहीत अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में तीन दिन फूड वैन केे माध्यम से विभागीय अधिकारी खाद्य पदार्थ कारोबारियों को खाद्य पदार्थ की शुद्धता की जांच करने की जानकारी देंगे। जिसमें पहले दिन ककोर मुख्यालय पहुंचकर वैन के माध्यम से इन स्थानों पर संचालित हो रहीं कैंटीन के कर्मचारियों व पुलिस कर्मचारियों को शुद्धता जांचने के तरीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान उन लोगों ने उक्त दोनोें स्थानों से खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों से 14 नमूने लिए। जिनकी मौके पर जांच कर अपनी रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान चार नमूनों की जांच रिपोर्ट फेल आई। जिसमें दूध, कश्मीरी पाउडर, चटनी और पेस्टी खाद्य पदार्थ शामिल रहे। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को फूड वैन के माध्यम से दिबियापुर वह सहार में खाद्य कारोबारियों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी खाद्य कारोबारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खाद्य पदार्थ की शुद्धता जांचने की जानकारी प्राप्त करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed