{"_id":"685c3d34f82800abd00879ee","slug":"missing-milkmans-body-found-murder-alleged-auraiya-news-c-211-1-aur1007-127887-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लापता दूधिए का मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लापता दूधिए का मिला शव, हत्या का आरोप
Wed, 25 Jun 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
रुरुगंज। लापता दूधिए का शव बुधवार रात को कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के सामने गली में मिला। पुलिस ने मौके पर जांच की। मृतक के सिर व आंख में चोट के निशान पाए गए।
मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रुरुगंज निवासी कमलेश कुमार प्रजापति (40) दूध खरीदने व बेचने का काम करते थे। बुधवार दोपहर को कमलेश घर से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस घर नहीं लौटे तो चिंतित परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
इसी बीच पेट्रोल पंप के सामने गली में कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। जिस पर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन भी आ गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक की आंख और सिर में चोट के निशान मिले। मृतक के भाई कक्का ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि युवक का शव मिला है। जांच की जांच रही है।