फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Minor who came to uncle's place dies due to drowning in canal

Auraiya News: मामा के यहां आए नाबालिग की नहर में डूबने से मौत

Fri, 31 May 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Minor who came to uncle's place dies due to drowning in canal
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव उमरी में अपने मामा के घर आया नाबालिग अपने बड़े भाई व मामा के बेटे के साथ गुरुवार को कैंजरी समीप नहर में नहाने के लिए। जहां अचानक तीनों डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने दो को बचा लिया।
विज्ञापन

वहीं एक नाबालिग तेज बहाव में बह गया। काफी खोजने के बाद वह मिला तो आनन-फानन उसे सीएचसी लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव उमरी में दिल्ली निवासी रौनक (16) पुत्र सुनील अपने बड़े भाई अंशुल (18) के साथ गर्मी की छुट्टी मनाने आया हुआ था। जहां गुरुवार को मामा के बेटे कमल (20) पुत्र कमलेश निवासी उमरी के साथ नहर में नहाने के लिए कैंजरी गांव के पास गए हुए थे। नहर में पानी का बहाव तेज था। नहाते समय तीनों डूबने लगे। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दो अंशुल और कमल को किसी तरह बचा लिया, लेकिन रौनक पानी में तेज बहाव के साथ बह गया।
विज्ञापन

कुछ देर तक तलाश के बाद रौनक कुछ दूरी पर मिला। रौनक को दिबियापुर सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह सहित दिबियापुर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। शव का पंचायतनामा भरकर जिला अस्पताल चिचौली पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने मामले को लेकर बताया कि रौनक पुत्र सुनील जोकि दिल्ली का मूल निवासी है। अपने मामा के यहां दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव उमरी में आया हुआ था। अपने बड़े भाई अंशुल व मामा के बेटे कमल के साथ कैंजरी बंबा के समीप नहर में नहाने गया हुआ था, जहां यह हादसा हुआ। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed