{"_id":"6326168a5dda80445e32d821","slug":"minor-raped-pregnant-to-attend-marriage-auraiya-news-knp7186682178","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में शामिल होने आई नाबालिक से दुष्कर्म, गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में शामिल होने आई नाबालिक से दुष्कर्म, गर्भवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में आई नाबालिग से मौसेरी बहन के देवर ने फरवरी माह में दुष्कर्म किया। पेट दर्द होने पर परिजनों ने अल्ट्रासाउंड कराया तो वह गर्भवती निकली।
इसके बाद नाबालिक के पिता ने मौसेरी बहन व उसके देवर के खिलाफ अजीतमल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि फरवरी माह में बेटी अजीतमल के बेलाझार गांव निवासी अपनी मौसेरी बहन डॉली के देवर रिंकू की शादी में शामिल होने गई थी।
आरोप है कि बेटी के साथ शादी समारोह के दौरान रिंकू ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर हत्या की धमकी दी। बेटी शादी के बाद घर लौटी और गुमसुुम रहने लगी। परिजनों ने कई बार उससे गुमशुम रहने का कारण पूछा, लेकिन उसने लोकलाज व डर के कारण घर में नहीं बताया।
विज्ञापन
कुछ महीनों बाद से किशोरी के पेट में दर्द शुरू हो गया। परिजनों ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया तो उसके गर्भवती होने का पता चला। तब किशोरी ने परिजनों को रिंकू की करतूत बताई। शुक्रवार को पिता, बेटी को लेकर अजीतमल कोतवाली पहुंचा और रिंकू व डॉली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
कोतवाली प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।