फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Minister of State for Jal Shakti Ramkesh Nishad arrived to reach out to backward class voters

Auraiya News: पिछड़ा वर्ग के वोटरों को साधने पहुंचे जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद

Fri, 03 May 2024 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh Nishad arrived to reach out to backward class voters
औरैया। यह देश के भविष्य का चुनाव है और सुनहरे भविष्य की गारंटी ही मोदी की गारंटी है। इटावा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रो. डाॅ. रामशंकर कठेरिया के समर्थन में दिबियापुर विधान सभा में आयोजित दिबियापुर नगर के एक गेस्ट हाउस में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, भाजपा प्रत्याशी प्रो डाॅ. रामशंकर कठेरिया, पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा आदि ने प्रतिभाग कर कार्यकर्ता बंधुओं को संबोधित किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने जनहित व राष्ट्रहित में समर्पित मोदी सरकार को लोक सभा क्षेत्र इटावा से प्रचंड समर्थन देकर एनडीए के 400 पार के संकल्प को चरितार्थ करने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह कहते हैं कि राम का मंदिर भाजपा बनाने की बात तो करती थी, लेकिन तारीख नहीं बताती थी। आज वह सपना मोदी जी ने अयोध्या में राम मंदिर 22 जनवरी 24 को बनाकर साकार कर विपक्षियों के गाल पर तमाचा मारने का काम किया है। पिछड़ा वर्ग सामाजिक सम्मेलन को अमरचंद राठौर, लोकसभा संयोजक राकेश पाल, मुकेश बघेल, रामकुमार निषाद समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed