फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mining done in the name of cleaning the pond

Auraiya News: तालाब की सफाई के नाम पर किया गया खनन

Tue, 25 Jun 2024 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mining done in the name of cleaning the pond
अजीतमल। नगर पंचायत अटसू में चल रहे खनन मामले को प्रशासन ने संज्ञान में लिया है। जिलाधिकारी ने एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों की टीम गठित कर जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन


नगर पंचायत अटसू के मोहल्ला श्रीनगर में एक तालाब है। नगर पंचायत द्वारा ठेकेदार को तालाब की सफाई के लिए आदेशित किया गया था, लेकिन तालाब में सफाई के नाम पर भारी मात्रा में मिट्टी खोदाई की गई। इसकी शिकायत भाजपा की सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी रिचा राजपूत द्वारा नगर पंचायत सहित प्रशासन से की गई। इसमें जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान में लिया गया।
विज्ञापन

तालाब में हुई मिट्टी खोदाई की जांच जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी अजीतमल, क्षेत्राधिकारी अजीतमल, खनन अधिकारी व ईओ अटसू की टीम गठित कर कराए जाने के आदेश दिए गए हैं। सोशल मीडिया प्रभारी रिचा राजपूत ने बताया कि अटसू नगर पंचायत में कोई जल संचय के लिए तालाब की खोदाई का टेंडर नहीं हुआ है। सिर्फ एक तालाब की सफाई कराने के आदेश नगर पंचायत द्वारा ठेकेदार को दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी आदेश की आड़ में तालाब से भारी मात्रा में मिट्टी का खनन किया गया है। जिसकी शिकायत उनके द्वारा प्रशासन से की गई है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अजीतमल रामऔतार ने बताया कि जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के आदेशानुसार चार लोगों की टीम गठित की गई है। जिसके द्वारा तालाब से होने वाले खनन व मिट्टी लापता होने की जांच की जानी है, लेकिन अभी ईओ अटसू के छुट्टी पर होने के चलते जांच नहीं हो पाई है। सभी अधिकारी एक साथ जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगें।

------------------------
कार की टक्कर से महिला घायल
अजीतमल। बाबरपुर कस्बा के मोहल्ला भटा रोड विद्यानगर निवासी सरोज (60) पत्नी राजेंद्र गुर्जर बाजार करने गई थी। वापस आते समय भटा रोड पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। घायलावस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया। जहां पैर में फैक्चर होने के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लिया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed