{"_id":"9839debb6ac8ad886564037bccc7e83a","slug":"millions-of-home-goods-crossed-gloomy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर से पार किया लाखों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घर से पार किया लाखों का सामान
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली के मोहल्ला आर्यनगर में चोरों ने सूना घर पाकर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी कर गृहस्वामी को सूचना दी। देर शाम घर पहुंचे गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने उसके घर से चार लाख रुपये का सामान पार कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मोहल्ला आर्यनगर निवासी बांके बाजपेई पुत्र जीवन लाल एक माह पूर्व किसी कार्य से दिल्ली गए हुए थे। घर में उनका भतीजा रात को सोता था।
बुधवार को किसी कार्य से वह भी दिल्ली चला गया। तभी रात को मौका पाकर चोरों ने मैनगेट का ताला तोड़ दिया और घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने घर में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात व अन्य सामान पार कर दिया।
विज्ञापन
सुबह मोहल्ले वालों ने दरवाजे का ताला टूटा देखा, तो सूचना बांके बाजपेई व उनके रिश्तेदारों को दी। सूचना पर गृहस्वामी के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने अलमारी व बक्से का ताला टूटा देखा तो वह सन्न रह गए। रिश्तेदारों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
नारायनपुर चौकी इंचार्ज मो. शाकिर ने मौके पर जांच पड़ताल की। देरशाम घर पहुंचे गृहस्वामी बांके बिहारी ने बताया कि चोरों ने उनके घर से चार लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान पार कर दिया है।
खेत के पास टूटा मिला ताला - औरैया। चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद घर का तोड़ा गया ताला घटनास्थल के करीब आधा किलोमीटर दूर फेंक दिया। वहां से गुजर रहे मोहल्ले वासियों ने पुलिस को ताले मिलने की सूचना दी है।
एक अन्य घर व दुकान का भी ताला चटकाया - औरैया। मोहल्ला आर्यनगर में सुनसान इलाके में बने एक अन्य घर व दुकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया, लेकिन सामान न होने के चलते वह बैरंग लौट गए। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं ने मोहल्ले में दहशत व्याप्त है।