फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Millions of devotees visit the Bholenath

लाखों श्रद्धालुओं ने किए भोलेनाथ के दर्शन

Mon, 10 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया। Updated Mon, 10 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Millions of devotees visit the Bholenath

शहर के देवकली मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं ने सुबह होते भगवान भोलेनाथ के जयकारे के साथ उनका पूजन-अर्चन  किया। भीषण धूप व उमस के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था डिगी नहीं।

विज्ञापन


मंदिरों में बेलपत्र, जल-दूध, भांग धतूरा का अंबार, मन में श्रद्धा अपार और चारों ओर बम-भोले की जयकार। दिन भर यहीं नजारा शहर भर के छोटे-बड़े  शिवालयों में दिखाई दिया।
विज्ञापन


बोल बम, हर हर महादेव, जय शिव शंकर के उद्घो, ढोल की ध्वनि के बीच सोमवार पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। भगवान शिव के दर्शन करने के लिए मंदिरों में पैर रखने की जगह तक नहीं मिल रही थी। तड़के पट खुलने के बाद ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने जल, किसी ने दूध तो किसी ने बेलपत्र चढ़ाकर शिव का अभिषेक किया। शहर के देवकली मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ रही।  दूसरे सोमवार को जालौन, कन्नौज, कानपुर देहात समेत अन्य जिलों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।  


इस वर्ष भी मेले चाट, बताशे और अन्य सामग्री की दुकानें बड़ी संख्या में लगाई गई। झूले पर जाने के लिए बच्चे मचलते रहे। अभिभावकों ने बच्चों को झूले का मजा दिलाया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस लगा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed