{"_id":"688916719151733a9e0483b4","slug":"milk-companys-vehicle-collided-with-an-electric-pole-auraiya-news-c-211-1-aur1008-129409-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दूध कंपनी का वाहन बिजली के खंभे से टकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दूध कंपनी का वाहन बिजली के खंभे से टकराया
Wed, 30 Jul 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। थाना बेला क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर अमूल दूध कंपनी का वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में टकरा गया। इससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। हालांकि चालक परिचालक बाल-बाल बच गए। हादसा झपकी आने से हुआ।
वाहन चालक कानपुर देहात के रूरा निवासी शिवा कुमार व परिचालक माती निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह लोग खाली वाहन लेकर बेला से माती प्लांट जा रहे थे। रास्ते में अचानक झपकी आने के कारण नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया। वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे सड़क पर यातायात भी बाधित हो गया।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बेला पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को हटवा कर यातायात सामान्य कराया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि बिजली का खंभा टूट गया है।(संवाद)