फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Milk and ghee will be available with nutritious food

पौष्टिक आहार के साथ मिलेगा पराग का दूध व घी

Thu, 10 Dec 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Milk and ghee will be available with nutritious food
औरैया। कुपोषण के खात्मे की जंग में लाभार्थियों को पौष्टिक आहार मिलेगा, तो यूपीसीडीएफ (उत्तर प्रदेश प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन) द्वारा संचालित पराग की आर्थिक तंगी भी दूर होगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विकास ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों के लिए दूध पाउडर और देशी घी की आपूर्ति की जिम्मेदारी यूपीसीडीएफ को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की देखरेख के लिए करीब 1789 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर लगभग 30330 गर्भवती, धात्री महिलाएं और एक 39 हजार 676 बच्चे पंजीकृत हैं। लाभार्थियों को अब स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा पोषण पोटली में खाद्यान्न देने की व्यवस्था शुरू कराई गई है। निदेशालय से खाद्यान्न के साथ दूध का पाउडर और देशी घी भी दिया जाएगा। दूध पाउडर और देशी घी की खरीदारी का यूपीसीडीएफ की पराग डेयरी से लेने का निर्णय लिया गया है। पोषण पोटली में चावल, गेहूं और दाल दी जा रही है। देशी घी और दूध पाउडर की आपूर्ति के लिए पराग से मांग की गई है।
विज्ञापन

सीडीपीओ शरद अवस्थी का कहना है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में यह व्यवस्था शुरू की है, पराग डेयरी के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता चल रही है। डिमांड पूरी न होने पाने की वजह से जिले में फिलहाल यह योजना शुरू नहीं हो पा रही है। आने वाले दिनों में यह व्यवस्था शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मिलेगी मात्रा
छह माह से तीन वर्ष के बच्चे को एक-एक किलो चावल, गेहूं, 750 ग्राम दाल, तीन से छह वर्ष के बच्चे को एक किलो चावल, डेढ़ किलो गेहूं, गर्भवती महिला को एक किलो चावल, दो किलो गेहूं एवं 750 ग्राम दाल, अति कुपोषित बच्चा को डेढ़ किलो चावल, ढाई किलो गेहूं व 500 ग्राम दाल दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed