फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Military officer's stolen mobile recovered in Unchahar Express

Auraiya News: सैन्य अधिकारी का ऊंचाहार एक्सप्रेस में चोरी हुआ मोबाइल बरामद

Sat, 24 Jun 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 24 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Military officer's stolen mobile recovered in Unchahar Express
दिबियापुर। आर्मी मेडिकल कोर में तैनात अधिकारी का ट्रेन से चोरी गया मोबाइल जीआरपी ने 24 घंटे में बरामद कर चोर को गिरफ्तार किया है। उसने कई चोरी की घटनाएं कबूल की हैं।
विज्ञापन

गुरुवार तड़के पांच बजे के करीब फफूंद रेलवे स्टेशन पर 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस के एसए-1 कोच से उतरे विकास कुंज निवासी मानवेंद्र सिंह पुत्र उदयभान सिंह ने बताया कि टूंडला से इटावा के बीच रास्ते में उनका मोबाइल चोरी हो गया. वह लेह में आर्मी मेडिकल कोर में तैनात हैं और अवकाश पर घर आए हैं। इसकी जानकारी पर मोबाइल चोरी की रिपोर्ट इटावा जीआरपी थाने में दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा मो. मुश्ताक ने पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा, इटावा व प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी इटावा के नेतृत्व में सर्विलांस सहित चार टीमों का गठन किया गया। फफूंद चौकी प्रभारी जय किशोर गौतम, उपनिरीक्षक शैलेश निगम एवं राजकीय रेलवे पुलिस की टीम ने रेलवे स्टेशन इटावा के परिसर से राजस्थान प्रदेश के जिला भरतपुर के ग्राम बुडवारी नदवई निवासी रवि उर्फ रॉकी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। रवि के पास से मानवेंद्र का मोबाइल बरामद हुआ है। जीआरपी चौकी प्रभारी जयकिशोर के अनुसार मानवेंद्र के पास से एक अन्य चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ है। पकड़े गए चोर ने अलग-अलग ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों का कीमती सामान चोरी करना कबूल किया है। जीआरपी ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed