फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Middle-aged man injured in deadly attack dies under suspicious circumstances

Auraiya News: जानलेवा हमले में घायल अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 02 Nov 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man injured in deadly attack dies under suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर/ककोर। गांव कनारपुर में एक माह पूर्व जानलेवा हमले में घायल अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पक्ष ने गांव के चार लोगों पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि दूसरे पक्ष ने मृतक और उसके दो बेटों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गुरुवार दोपहर गांव कनारपुर निवासी रामलखन (55) पुत्र गयाप्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ककोर चौकी प्रभारी संदीप जादौन ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया था कि मृतक पर तीन अक्तूबर को गांव के ही चार लोगों द्वारा धारदार हथियार से हमला बोला था। सैफई में उपचार के बाद घायल पांच अक्तूबर की शाम को घर भी लौट आया था। तब से मृतक घर पर ही था।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर की रात हुई घटना के बाद मृतक की साली लखनपुर निवासी शकुंतला देवी पत्नी धर्मवीर ने गांव कनारपुर निवासी चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि वह तीन अक्टूबर को कनारपुर रहने वाले अपने जीजा रामलखन के घर आई थी। रात में लगभग तीन बजे सोते समय गांव के ही चार लोगों ने कुल्हाड़ी व फरसा आदि धारदार हथियारों से अपने दरवाजे पर लेटे रामलखन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर पीडि़ता और उनकी बहन नीलम बचाने दौड़ी तो उन पर भी हमला कर दिया था। जबकि आठ अक्तूबर को दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने मृतक और उसके दो पुत्रों समेत चार के खिलाफ अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मृतक का एक पुत्र गांव की लड़की को छेड़ता था। उसी छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट में चोट आई थी, लेकिन घटना के बाद साधारण चोट होने के कारण ठीक हो गए थे। मृतक का खुजली का इलाज एक वर्ष से चल रहा था। पैनल और कैमरे की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। - मुकेश बाबू चौहान, प्रभारी निरीक्षक, थाना दिबियापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed