{"_id":"66f99fb747bc881e69032fe4","slug":"meter-burst-while-sealing-contract-electrician-burnt-auraiya-news-c-211-1-aur1005-117161-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सील करते समय मीटर फटा, संविदा बिजली कर्मी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सील करते समय मीटर फटा, संविदा बिजली कर्मी झुलसा
विज्ञापन
औरैया। कानपुर रोड पर एक कांप्लैक्स में मीटर सील करते समय फट गया। करंट की चपेट में आने से सील कर रहा संविदा कर्मी झुलस गया। बिजली विभाग के इंजीनियर इसे सामान्य घटना बता रहे हैं।
रविवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे कानपुर रोड स्थित एक कांप्लैक्स परिसर में चाहत लिमिटेड कंपनी के संविदा कर्मचारी ने एचबी-टू का नया मीटर लगाया गया। लगभग पांच मिनट सप्लाई चालू करने के बाद संविदा कर्मचारी जैतापुर निवासी गोविंद कुमार रीडिंग जांचने के बाद मीटर को सील रहा था। तभी तेज आवाज के मीटर फट गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता गोविंद बुरी तरह झुलस गया और चीखते हुए दूर जा गिरा, मीटर भी जल गया। स्थानीय लोग उसे अधिशासी अभियंता कार्यालय ले गए। लोगों में बिजली विभाग के प्रति गुस्ता है। लोगों ने झुलसे कर्मचारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया।
एसडीओ एई मीटर सतेंद्र प्रताप सिंह ने घायल गोविंद का हाल जाना। एसडीओ ने बताया कि मीटर में किसी तरह की खराबी नहीं थी। किस कारण वह फटा है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
संविदा कर्मचारी के पास नहीं था सेफ्टी का सामान
बिजली विभाग के कर्मचारियों की जान हर समय खतरे में देखने को मिलती है। काम करते समय न तो उनके हाथों में दस्ताने होते है और पैरों में जूते। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें किसी तरह के कोई उपकरण मुहैया नहीं कराए गए हैं। जबकि कंपनी के अधिकारियों ने सेफ्टी उपकरणों के वितरण की बात हर बार कही जाती रही है।