{"_id":"6872a6d8e3489eb106035a4b","slug":"meteorological-department-forecasts-heavy-rain-in-the-next-24-hours-auraiya-news-c-211-1-aur1008-128635-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मौसम विभाग का 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मौसम विभाग का 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान
Sat, 12 Jul 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
औरैया। शुक्रवार देर शाम से शुरू हुई बारिश पूरी रात रुक-रुक होती रही। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। शनिवार को मौसम वैज्ञानिक ने जनपद में 29.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की।
अधिकतम तापमान 30 डिग्री तो न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के भीतर तेज बारिश होने का अनुमान है। उधर, भारी बारिश होने से खेतों में धान की रोपाई भी तेजी पकड़ गई है।
ग्वारी कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट के अनुसार जनपद में 29.7 एमएम बारिश दर्ज की गई है। शनिवार देर शाम को बिधूना कस्बा समेत क्षेत्र में हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है। किसानों ने अपने खेतों में धान की रोपाई तेज कर दी है। किसानों कहना कि रजबहों में पानी मिल नहीं रहा है। ऐसे में बारिश अच्छी होने से धान की रोपाई में आसानी मिलेगी। (संवाद)