{"_id":"6a2464ac4d5e892dbb052a8b","slug":"meritorious-children-of-policemen-honoured-auraiya-news-c-211-1-aur1009-146160-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पुलिसकर्मियों के मेधावी बच्चे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पुलिसकर्मियों के मेधावी बच्चे सम्मानित
Sat, 06 Jun 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो-36- आस्था सिंह को सम्मानित करते डीएम व एसपी। संवाद
बिधूना। पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) के तत्वावधान में तहसील सभागार में समारोह हुआ।
इसमें हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों को डीएम ब्रजेश कुमार व एसपी अभिषेक भारती ने सम्मानित किया। मेधावी छात्र प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न पाकर चेहरे खुशी देखने को मिली।
समारोह में कुदरकोट थाना प्रभारी अमर बहादुर की बेटी आस्था सिंह, अभियोजन कार्यालय में तैनात उपनिरीक्षक रमेश सिंह के बेटे जसवंत सिंह और कोतवाली के आरक्षी योगेश कुमार की बेटी अंजलि यादव सहित अन्य को सम्मानित किया गया।
अधिकारियों ने बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ये उपलब्धियां समाज के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इस मौके पर पुलिस अधिकारी व तहसील प्रशासन मौजूद रहा।