फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mercury four degrees, coldest day of the season

Auraiya News: पारा चार डिग्री, सीजन का सबसे ठंडा दिन

Sat, 13 Jan 2024 03:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 13 Jan 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Mercury four degrees, coldest day of the season
फोटो12एयूआरपी 04- घने कोहरे के बीच हाईवे पर फाॅग लाइटें जलाकर चलते वाहन। संवाद
विज्ञापन

फोटो12एयूआरपी 05- शीत लहर से बढ़ी सर्दी के बीच रैन बसेरा में रजाई में सोते जरूरतमंद। संवाद

दिन में एक बजे के बाद बादलों की ओट से बाहर आए सूर्य देवता
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी और चल रही पछुआ हवा से जिले में हाड़ कंपाती ठंड पड़ने लगी है। शुक्रवार को अब तक का सबसे कम चार डिग्री तापमान रहने से लोग शीतलहर के प्रकोप से परेशान रहे।
दोपहर एक बजे तक कोहरा छटने के बाद हुए सूर्य के दर्शन भी लोगों को गलन भरी सर्दी से बचाने में नाकाफी साबित हुए। ऐसे घर के बाहर लोग ठंड से बचने के लिए दिन में भी अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। जिले का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण ठंड के कारण लोगों का जनजीवन पूरी तरह बदला दिखा। कोहरा होने से दृश्यता 10 मीटर से कम रह गई थी। जिससे हाईवे पर छोटे-बड़े वाहन फाॅग लाइट जलाने के बाद भी रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर वाहन होटल, ढाबों व सड़क के किनारे खड़े नजर आए। वहीं ठंडी पछुआ हवा से दिन में भी लोगों का हाल बेहाल रहा। दिन के 11 बजे के करीब हल्की धूप निकली और कोहरा भी घटा, लेकिन अधिकांश समय सूर्य की बादलों संग आंख मिचौली होती रही।
धूप होने के बावजूद करीब 11 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा से कंपकंपी बनी रही। वहीं रैन बसेरा में मौजूद जरूरतमंद भीषण सर्दी व काेहरे के कारण दोपहर तक रजाई से बाहर निकलने से बचते रहे।
चना, गेहूं, मटर, आलू, टमाटर के लिए मौसम मुफीद
कोहरा छाने के बाद धूप निकलने से रबी की फसल को फायदा हुआ है। प्रगतिशील किसान कवींद्र सिंह का कहना है कि कोहरा छाने के कारण रात व सुबह का तापमान गिरने से फसल का अंकुरण अच्छा होगा। दिन का तापमान लगभग अनुकूल रहने से किसी प्रकार के नुकसान की कोई संभावना नहीं है। इस तरह का मौसम इस समय खेती-किसानी के लिए फायदेमंद होता है। खासकर चना, गेहूं, मटर, आलू, टमाटर आदि की फसल को सर्दी से फायदा होगा।

बोले जिम्मेदार ---
पहाड़ी इलाकों पर हुई बर्फबारी के बाद चल रही पछुआ हवाओं ने भी ठंड बढ़ा दी है। आगामी चार दिनों तक मौसम में कोई खास परिर्वतन होने की संभावना नहीं है। मौसम में हुआ बदलाव खेती-किसानी के लिए लाभदायक है।- डॉ.अनंत कुमार, प्रभारी व वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed