{"_id":"5f06090b8ebc3e635e491587","slug":"meeting-for-vidhan-sabha-in-auriya-auraiya-news-knp570098787","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा स्तर पर वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन की बनी रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा स्तर पर वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन की बनी रूपरेखा
विज्ञापन
फोटो 08एयूआरपी11- ऑनलाइन हुई बैठक के दौरान चर्चा करते प्रांतीय व जिले के नेता।
- फोटो : AURAIYA
औरैया में भारतीय जनता पार्टी के जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ प्रांतीय नेताओं ने बुधवार को ऑनलाइन बैठक की। जिसमें विधानसभा स्तर होने वाली वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन और और बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने बताया कि बैठक में प्रदेश मंत्री श्रीप्रकाश पाल ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बूथ स्तर व मंडल स्तर पर गठित कमेटी की सुची उपलब्ध कराई जाए। कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते मैदान में रैली संभव नहीं है।
कार्यकर्ताओं के जोश को बनाए रखने और संगठन की मजबूती के लिए उनका मार्गदर्शन करने का वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन से अच्छा कोई रास्ता नहीं हैं। संचालन करते हुए महामंत्री धीरेंद्र गौर ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पौधरोपण कर जनता के संपर्क में रहें।
विज्ञापन
बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री जयकुमार सिंह जैकी, कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, कौशल राजपूत, यशवीर सिकरवार, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।