{"_id":"6173035aea45611d4d62e98a","slug":"meeting-auraiya-news-knp6598003112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने व्यापारियों के साथ बैठक कर जानी सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने व्यापारियों के साथ बैठक कर जानी सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। एसपी ने कार्यालय सभागार में शुक्रवार को व्यापारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत जानी। इस दौरान व्यापारियों की ओर से बताई गई समस्याओं के निदान को संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देश जारी किए गए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल भी मौजूद रहे।
बैठक में एसपी अभिषेक वर्मा ने जिले के औरैया शहर, दिबियापुर, बिधूना, फफूंद क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बातचीत की। जिसमें उन्होंने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा और समस्याओं की जानकारी ली।
व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता ब्रजेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार, मौजूद फफूंद के व्यापार मंडल संरक्षक बेचेलाल कोरी, मोहम्मद अनीस, बिधूना व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमेंद्र पोरवाल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल आदि व्यापारियों ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की और बताया कि बाजारों में रात के समय गश्त को तेज किए जाने की बहुत ही जरूरत है। सर्दी का मौसम आ रहा है। ऐसे में अराजकतत्व भी सक्रिय होंगे। जो किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में पुलिस की सक्रियता बहुत ज्यादा हो जाने से चोरों को अपने मंसूबों को कामयाब होने रोका जा सकता है। इस पर एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को बाजारों में गश्त की स्थिति तेज करने के निर्देश दिए।