{"_id":"5efe218e8ebc3e43034b1a81","slug":"meeting-auraiya-news-knp56893336","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो रक्षा दल ने प्राकृतिक खेती पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो रक्षा दल ने प्राकृतिक खेती पर दिया जोर
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। गोरक्षा दल की बैठक गुरुवार को गांव मुघरिहा में प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्राकृतिक खेती पर जोर दिया गया। किसानों से आह्वान किया गया कि वह ज्यादा से ज्यादा देसी गाय पाले।
बैठक में गोरक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल ने कहा कि किसानों को गो आधारित प्राकृतिक खेती करनी चाहिए। इसमें संगठन हर तरह की मदद करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि किसान ज्यादा से ज्यादा देसी गाय पाले। देसी गाय का गोबर और गोमूत्र गोरक्षा दल खरीदेगा। गोबर और मूत्र को मिलाकर जैविक खाद बनाकर तैयार की जाएगी।
इसमें किसानों की लागत भी कम आएगी। प्राकृतिक खेती करने से किसानों का फायदा ज्यादा होगा। इस दौरान गोरक्षा दल के प्रदेश महामंत्री अशोक दोहरे, जिला प्रभारी विमल दुबे के अलावा सोनू मिश्रा, रामजी चौबे, अंकुर मिश्रा, राधाकृष्ण, शिव कुमार, श्याम बाबू, दीपू व श्री नारायण आदि मौजूद रहे।