{"_id":"5e3474a38ebc3e4b5d674999","slug":"meeting-auraiya-news-knp541727753","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पास
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार को बोर्ड बैठक हुई। इसमें बोर्ड के सदस्यों ने नगर के विकास का मुद्दा उठाया। बैठक में कई वार्डों के सभासदों ने सड़क, फुटपाथ, नाली बनाने का प्रस्ताव रखा। बैठक में सेउपुर में शहीद पार्क बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। साथ ही आंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने पर जोर दिया।
नगर पंचायत की मासिक बोर्ड बैठक में सबसे पहले मुख्यमंत्री की नमामि गंगे यात्रा को देखते हुए नगर की मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने, आने वाले मौसम में मच्छरों की रोकथाम के लिए सफाई व्यवस्था ठीक कराने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में नगर को प्रथम रैंक दिलाने के लिए हरसंभव कार्य किए जाने पर चर्चा की गई। बोर्ड बैठक में सभासद फिरोज खान ने हरीगंज बाजार में नगर पंचायत द्वारा नगर में पानी के टंकी बनाए दिए जाने की मांग उठाई। बैठक में नगर की टूटी सड़कों की मरम्मत कराने, शौचालय में साफ-सफाई को लेकर पानी के लिए व्यवस्था करने पर फैसला हुआ।
सभासद अमित कुमार ने सफाई कर्मियों के नहीं आने की शिकायत की। सभासदों के सभी प्रस्ताव चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पास किए गए। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश पोरवाल कहा नगर में जिन वार्डों में निर्माण कार्य का प्रस्ताव किया गया है। वहां शीघ्र कार्य कराए जाएंगे। तालाब की जमीन पर 50 दुकान का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
ईओ कृष्ण प्रताप सरल ने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का हर संभव प्रयास नगर पंचायत द्वारा किए जा रहा है। गोशाला में गाय की देखभाल में लगे कर्मचारियों को किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई है। ंकहा गया कि अगर कर्मचारी को किसी बात की दिक्कत आ रही है, तो नगर पंचायत को अवगत कराए। प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से विचार कर आगे बढ़ाने की कार्रवाई शुरू की। ठाकुर अमित सिंह, दीपू यादव, जयनारायण शाक्य, केसकी देवी, भूवनेश त्रिपाठी, फिरोज खान, संजय, धर्मेंद्र यादव, पंकज श्रीवास्तव, अनुराधा, शबनम समेत कई सभासद मौजूद रहे।