फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   meeting

बोर्ड बैठक में शरदोत्सव प्रदर्शनी के आयोजन का रास्ता साफ

Wed, 29 Jan 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
meeting
फोटो29एयूआरपी 26- बोर्ड बैठक में उपस्थित पालिकाध्यक्षा गायत्री देवी, ईओ डॉ.अनीता शुक्ला व सभासद - फोटो : AURAIYA
औरैया। नगर पालिका परिषद की ओर से पुराना नुमाइश मैदान पर आयोजित कराई जाने वाली शरदोत्सव प्रदर्शनी पर कई दिनों से चल रहीं अड़चनें बुधवार को पालिका बोर्ड की हुई बैठक के बाद साफ हो गईं। बोर्ड बैठक में उपस्थित सभासदों ने पालिका प्रशासन द्वारा शरदोत्सव प्रदर्शनी लगवाए जाने के निर्णय पर मोहर लगा दी। इस मौके पर प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित कराए जाने वाले कार्यक्रमों की भी घोषणा की गई। हालांकि कार्यक्रमों की तिथियां बाद में घोषित करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

शरदोत्सव प्रदर्शनी को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही ऊहापोह की स्थिति पर बुधवार को नगर पालिकाध्यक्ष गायत्री देवी की अध्यक्षता और ईओ डॉ.अनीता शुक्ला व वार्ड सभासदों की उपस्थिति में हुई पालिका बोर्ड बैठक में विराम लग गया।
विज्ञापन

बैठक में सभी सभासदों ने नगर पालिका की ओर से ठेकेदारी प्रथा के तहत लगवाई जाने वाली शरदोत्सव प्रदर्शनी को अब टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से न लगवाकर खुद पालिका प्रशासन द्वारा आयोजित कराए जाने का एक स्वर से निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सभासदों का कहना था कि औरैया शहर में लगने वाली शरदोत्सव प्रदर्शनी से शहर समेत आसपास कई गांवों के लोगों को स्वस्थ मनोरंजन का साधन मिल जाता है। ऐसे में लोग पूरे साल शरदोत्सव प्रदर्शनी के लगने का इंतजार करते हैं, लेकिन इस बार प्रदर्शनी का कुछ लोगों द्वारा राजनीतिकरण किए जाने के चलते इसके आयोजन पर तलवार लटक गई थी। ऐसी स्थिति में पालिका प्रशासन ने पालिका परिषद द्वारा आयोजन कराए जाने का निर्णय लिया है।
इस दौरान बैठक में प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित कराए जाने वाले कार्यक्रमों की भी सूची तैयार की गई। इसमें प्रदर्शनी के उद्घाटन के अलावा रासलीला, स्थानीय कवि सम्मेलन, कव्वाली, महिला सम्मेलन, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, अखिल भारतीय मुशायरा, जिला पेंशनर्स सम्मेलन, वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन, भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन, पत्रकार सम्मेलन, नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। इस संबंध में ईओ डॉ.अनीता शुक्ला ने बताया कि बैठक में तय किए गए कार्यक्रमों की तिथियां व उनके आयोजकों के नाम जल्द ही तय कर दिए जाएंगे। इस दौरान बैठक में लेखाकार विजय प्रताप मिश्रा ने बैठक की कार्यवाही पढ़ी।

बैठक में सभासद राजेंद्र तिवारी, रवि चतुर्वेदी, सतीश पाठक, अवधेश कुमार, धीरेंद्र, राजवीर, सनी कटियार, राहुल कुमार, मोहम्मद मियां, ज्ञान सिंह, राशिद, प्रकृतिकांत, विनोद कुमार, पंकज मिश्रा, विवेक कुमार, ममता, सुनीता, अभिलाषा, विनीता, रचना, रामकांती, समीक्षा अवस्थी, करूणा, संतोष त्रिवेदी पालिका कर्मी नागेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed