{"_id":"5e18c2d38ebc3e880a63a1ab","slug":"meeting-auraiya-news-knp5376190155","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस कार्यालय में गंदगी मिलने पर बिफरे अपर मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस कार्यालय में गंदगी मिलने पर बिफरे अपर मुख्य सचिव
विज्ञापन
फोटो 10 एयूआरपी 28 - डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण करते अपर मुख्य सचिव
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन बीएसए, डीआईओएस कार्यालय, महामाया पॉलिटेक्निक, भरसेन पाइप पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण में डीआईओएस कार्यालय परिसर में गंदगी होने तथा बीएसए कार्यालय में अभिलेख बिखरे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने बीएसए कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की सर्विस बुक जीपीएफ बुक को चेक किया। अभिलेख दुरुस्त न होने पर बीएसए को निर्देश दिए कि सभी पत्रावलियों को अलमारी में व्यवस्थित कर स्लिप लगाई जाए। उन्होंने टूटे हुए फर्नीचर को नीलम करने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इस दौरान लेखाधिकारी राहुल गौतम से जानकारी ली। जिस पर वह संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके।
इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्यालय में सफाई रखने के निर्देश दिए। महामाया पॉलिटेक्निक के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि वह निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता ना करें। साथ ही इस निर्माण कार्य को समय से पूरा किया जाए और समय से विभाग को हैंड ओवर भी किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को समय-समय पर निर्माण कार्य की व्यवस्था परखने के निर्देश दिए। भरसेन में दो करोड़ 16 लाख 51 हजार से निर्मित पानी की टंकी तथा बिछाई जा रही पाइप लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को परियोजना को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।