फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   meeting

योध्या मसले में हिंदू-मुस्लिम धर्म गुरुओं की एक साथ हुई बैठक

Fri, 08 Nov 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
meeting
औरैया/ककोर। अयोध्या मुद्दे पर आने वाले फैसले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर स्तर पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटा है। गुरुवार को प्रशासन ने ककोर मुख्यालय सभागार में हिंदु- मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर गहन विचार विमर्श किया। इस दौरान उन्हें आपस में गले मिलवाकर फैसले को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। बैठक में आला अफसरों ने कहा कि शांति व्यवस्था बाधित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक कानपुर मंडल कानपुर मोहित अग्रवाल और आयुक्त कानपुर मंडल सुधीर महादेव बोबडे मुख्य रूप से मौजूद रहे। मोहित अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या के आने वाले फैसले से जिस किसी भी व्यक्ति को आपत्ति हो, वह अपनी आपत्ति पुनर्विचार के माध्यम से दर्ज करा सकता है। किसी तरह क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बाधित नहीं करना है, ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि यदि कहीं शांति व्यवस्था भंग होती है और किसी व्यक्ति के मकान पर मलबा व पत्थर आदि रखे पाए जाते हैं तो उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे बचने के लिए सभी लोग छतों पर मलबा आदि न रखें।
विज्ञापन

आयुक्त कानपुर मंडल सुधीर महादेव बोबडे ने कहा कि अयोध्या मुद्दे पर निर्णय न्यायिक प्रक्रिया का एक अंग है। इसे हम सभी को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले फैसले को लेकर कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया, फेसबुक और व्हाट्सअप पर किसी तरह की टिप्पणी न करें और न ही किसी पोस्ट को शेयर करें। गलत पोस्ट को शेयर करने या अभद्र टिप्पणी पर सख्त कार्रवाई होगी। बच्चों को विशेष रूप से जागरूक करें। उनकी एक गलत टिप्पणी उनके लिए खतरनाक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक सुनीति, एएसपी कमलेश दीक्षित ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed