फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   meeting

नाबालिग वाहन चलाते मिले तो अभिभावक होंगे जिम्मेदार

Thu, 17 Oct 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
meeting
अजीतमल (औरैया)। तहसील परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। आरटीओ (कानपुर) संजय सिंह ने कहा कि यदि कोई नाबालिग वाहन चलाता पाया गया तो उसके अभिभावक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यशाला में सीओ यातायात मुकेश प्रताप सिंह ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर लगाएं। इससे चालान नहीं होगा और सुरक्षा भी रहेगी। उन्होंने कहा कि आमतौर पर देखा जा रहा कि चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहन चालक पास ही रहने या भूल जाने का हवाला दे देते हैं। ऐसा नहीं करना है। हेलमेट अपनी आदत में डालना है, क्योंकि हादसे कभी बताकर नहीं होते हैं।
विज्ञापन

यातायात उपनिरीक्षक शैलेश पांडेय ने कहा कि सदैव सड़क के बायीं ओर चलना चाहिए है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगानी चाहिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी राम जीवन, सीओ कमलेश पांडेय, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed