{"_id":"660315399e560128340040eb","slug":"medicines-worth-rs-40-lakh-burnt-in-fire-in-veterinary-pharma-companys-warehouse-auraiya-news-c-211-1-aur1001-110176-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वेटरनरी फार्मा कंपनी की गोदाम में आग से 40 लाख की दवाइयां जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वेटरनरी फार्मा कंपनी की गोदाम में आग से 40 लाख की दवाइयां जली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। कस्बा के राणा नगर में पशुओं की दवाइयों की कंपनी के गोदाम में आग लग गई। आधा घंटे की मशक्कत के बाद मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों की दवाइयां और लोडर जलकर खाक हो गया। पीड़ित कंपनी मालिक घर पर ही दुकान में गोदाम बनाए थे।
सोमवार की रात वेट नीड वेटरनरी फार्मा कंपनी मालिक राणा नगर निवासी भारत सिंह राजपूत अपने परिजनों के साथ काम से बाहर गए थे। घर पर उनकी पत्नी मंजू देवी अकेली थी। वह घर की छत पर सो रहीं थीं। रात लगभग डेढ़ बजे घर के नीचे हिस्से में आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से घर में ही दवाइयों की गोदाम में भी आग लग गई।
दवाइयों के जलने की बदबू आसपास पहुंची तो लोग दौड़ पड़े। लोगों ने सबमर्सिबल पंपों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन आग से दवाइयां और एक लोडर जलकर खाक हो गया। पीड़ित का कहना है कि आग से लगभग 40 लाख की दवाइयों और लोडर आदि की क्षति हुई है।
विज्ञापन
बताया कि गोदाम में आग बुझाने के उपकरण भी थे, लेकिन घर में केवल पत्नी ही थी और वह भी छत पर फंसी थीं। इसलिए आग बुझाने के उपकरणों का प्रयोग नहीं हो सका। आग लगने का कारण अभी ठीक से पता नहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि लोगों ने शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई है।