{"_id":"61350b5b8ebc3e17096d1f92","slug":"medical-college-shoulld-be-named-on-kalyan-singh-auraiya-news-knp650378912","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कालेज के नाम का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कालेज के नाम का प्रस्ताव
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। जिले में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज का नाम बाबू कल्याण सिंह रखे जाने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री को प्रस्ताव देंगे। यह बात दिबियापुर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते समय कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कही।
रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि केंद्रीय भंडारण बोर्ड की निदेशक अनुपमा सिंह ने बाबूजी को याद किया। उन्होंने कहा कल्याण सिंह किसी वर्ग विशेष के नहीं बल्कि देश के नेता थे। उन्होंने भारतीय राजनीति में मानक स्थापित किए हैं। नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष अरविंद पोरवाल ने नगर में कल्याण सिंह की मूर्ति स्थापना का प्रस्ताव रखकर एक लाख एक हजार रुपये देने की घोषणा की। पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी रहे भाजपा नेता गोपी चरण वर्मा उन्हें याद कर मंच पर ही भावुक हो उठे।
राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक श्री गोपाल मोहन शर्मा, विधायक इटावा सरिता भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव, इटावा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, चंदन पोरवाल, कन्नौज जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, भाजपा के जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरि, मंजू सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता चुन्नू, बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, राजेंद्र सिंह चौहान, डॉ. रिचा राजपूत, राजू सिंह, डॉ अशोक शर्मा, अनिल गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अछल्दा शरद राना, आशाराम राजपूत, डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी, मखलू पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर, नीरज राजपूत आदि भी मौजूद रहे।